Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Police Commissioner Appeals to Media to Exercise Restraint in Cheharta Firing Incident Case
{"_id":"69bce41ddabf9115750b754b","slug":"video-police-commissioner-appeals-to-media-to-exercise-restraint-in-cheharta-firing-incident-case-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"छेहरटा गोलीकांड मामले में पुलिस कमिश्नर की मीडिया से संयम बरतने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेहरटा गोलीकांड मामले में पुलिस कमिश्नर की मीडिया से संयम बरतने की अपील
अमृतसर के थाना छेहरटा इलाके में सामने आए गोलीकांड को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों और मीडिया से संयम बरतने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा सनसनीखेज बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित पूरी जानकारी पहले ही पुलिस द्वारा साझा की जा चुकी है और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी मीडिया को विस्तृत जानकारी दी थी। इसके बावजूद कुछ जगहों पर बिना पुष्टि के खबरें चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने मीडिया हाउस, राजनीतिक नेताओं और आम जनता से अपील की कि किसी भी घटना को बिना सत्यापन के पेश न किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर पुलिस का पक्ष जाने बिना ही खबरें चला दी जाती हैं, जिससे सच्चाई प्रभावित होती है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में घायल व्यक्ति के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही, इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी था या अवैध।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच डीसीपी इन्वेस्टिगेशन की निगरानी में जारी है और जल्द ही अन्य तथ्य सामने लाए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और गुरु नगरी अमृतसर की छवि बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।