{"_id":"6a842fd6839a6141840f6fa7","slug":"amritsar-simranjit-mann-outraged-over-use-of-force-against-protesters-questions-fir-in-chandigarh-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग पर भड़के सिमरनजीत मान, चंडीगढ़ में एफआईआर और ड्रोन से आंसू गैस पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग पर भड़के सिमरनजीत मान, चंडीगढ़ में एफआईआर और ड्रोन से आंसू गैस पर सवाल
Tue, 18 Aug 2026 03:42 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:42 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकारों पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सिमरनजीत मान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने 21 अगस्त को बुलाए गए पंजाब बंद का भी समर्थन किया। मान ने चंडीगढ़ प्रदर्शन में बल प्रयोग और सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा की।
विज्ञापन
मान ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकारों पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं होना चाहिए। मान ने 15 अगस्त को चंडीगढ़ में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को अनुचित बताया। उन्होंने आंसू गैस छोड़ने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। मान ने इस मामले की कानूनी जांच की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती पंजाब में ड्रोन से हथियार और नशा आता है। सरकारी एजेंसियों को इस पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। फतेहगढ़ साहिब की घटना पर मान ने लाठीचार्ज और गंदा पानी छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इस घटना की भी जांच की मांग की। मान ने कहा कि कई सिख कैदी लंबे समय से जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
बंदी सिंहों की रिहाई पर जोर
मान ने भाई जगतार सिंह हवारा सहित अन्य बंदी सिंहों के परिवारों को उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए। मान ने पूछा कि अन्य कैदियों को पैरोल मिलती है तो बंदी सिंहों के साथ अलग व्यवहार क्यों हो रहा है। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से भी इस दिशा में प्रभावी प्रयास करने का आग्रह किया।
राजनीतिक और पंथक मुद्दे
मान ने पंथक एकता का समर्थन किया, लेकिन कुछ लोगों पर इसे न चाहने का आरोप लगाया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सवाल उठाए। मान ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हिंसक कार्रवाई का समर्थन नहीं करते हैं। मान ने एसजीपीसी चुनाव जल्द कराने की भी बात कही।