Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Amritsar DC Office Employees' Union has warned of intensifying its agitation against the government.
{"_id":"6a840a5865eb0e203e0b65d5","slug":"video-the-amritsar-dc-office-employees-union-has-warned-of-intensifying-its-agitation-against-the-government-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी
अमृतसर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी लंबित मांगों को लेकर रोष जताते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशनील शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
अशनील शर्मा ने कहा कि डीसी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी सरकार के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिन-रात ड्यूटी निभाते हैं। कई बार उन्हें 10 से 11 घंटे तक काम करना पड़ता है और शनिवार-रविवार को भी सरकारी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम वेतन और सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करना, वेतन व भत्तों में सुधार और डीए सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। उनका आरोप है कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने कर्मचारियों की एक भी प्रमुख मांग को गंभीरता से हल नहीं किया।
शर्मा ने कहा कि कई कर्मचारी दूर-दराज के जिलों से रोजाना ड्यूटी के लिए आते हैं। कम वेतन में घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीए के मुद्दे पर कर्मचारी कानूनी रास्ता अपनाने को भी मजबूर हुए हैं।
उन्होंने सरकार से यूनियन के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम स्टेट बॉडी की बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।