Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Residents of Amritsar's Lakshmi Vihar are troubled by drug addicts; despite repeated complaints to the police, no action has been taken.
{"_id":"6a83e41c9f717035510870e4","slug":"video-residents-of-amritsars-lakshmi-vihar-are-troubled-by-drug-addicts-despite-repeated-complaints-to-the-police-no-action-has-been-taken-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर लक्ष्मी विहार के लोग नशेड़ियों से परेशान, पुलिस से कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर लक्ष्मी विहार के लोग नशेड़ियों से परेशान, पुलिस से कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
अमृतसर में मुस्तफाबाद स्थित लक्ष्मी विहार 88 फुट रोड के निवासी इन दिनों नशेड़ियों की गतिविधियों से परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इलाके में आए दिन नशा करने वाले लोग घूमते रहते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि नशेड़ियों के कारण इलाके में रहने वाले परिवारों में डर का माहौल है। खासकर महिलाओं और युवतियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लक्ष्मी विहार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशा करने तथा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।