फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Father died upon seeing body of son in batala

बेटे की हत्या का सदमा: विदेश से लाैटे पिता ने भी तोड़ा दम, शव देखते ही उखड़ी सांसें; परिवार में पसरा मातम

Tue, 18 Aug 2026 09:30 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: Nivedita Updated Tue, 18 Aug 2026 09:30 AM IST
सार

बटाला के गांव धारीवाल सोहियां में बेटे का शव देखते ही दुबई से लौटे पिता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो चिताएं जलने से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
 

विज्ञापन
Father died upon seeing body of son in batala
एक साथ जली पिता-पुत्र की चिता - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के गांव धारीवाल सोहियां में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब हत्या के शिकार मैकेनिक बेटे का शव देखते ही दुबई से लौटे पिता ने भी दम तोड़ दिया। बेटे तजिंदर सिंह की मौत के सदमे में पिता कश्मीर सिंह बेसुध हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोमवार को ही पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ लोग तजिंदर सिंह को गाड़ी ठीक कराने के बहाने घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


तजिंदर सिंह की हत्या की खबर मिलने के बाद रोजी-रोटी के लिए दुबई में रह रहे उसके पिता कश्मीर सिंह सोमवार को गांव पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बेटे का शव देखा, वह सदमे में बेसुध होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार में कुछ घंटों के अंतराल पर हुई दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर से बेटे की अर्थी उठनी थी, वहीं पिता की भी अर्थी तैयार करनी पड़ी। सोमवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।


पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed