फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Robbery in Amritsar Miscreants targeted private warehouse looted 357 sacks of wheat

अमृतसर में लूट: बदमाशों ने निजी गोदाम को बनाया निशाना, सुरक्षा कर्मियों को बंदी बनाकर लूटा 357 बोरी गेहूं

Tue, 18 Aug 2026 10:27 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 18 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को हथियारों के बल पर धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद गोदाम से गेहूं की 357 बोरियां गाड़ी में लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Robbery in Amritsar Miscreants targeted private warehouse looted 357 sacks of wheat
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

अमृतसर के कस्बा मजीठा में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया।
विज्ञापन


बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को हथियारों के बल पर धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद गोदाम से गेहूं की 357 बोरियां गाड़ी में लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपों का नाम कश्मीर सिंह है और वह वेरका का रहने वाला है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता आशीष महाजन ने बताया कि वह खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और उसके पास मजीठा सर्कल में जिम्मेदारी है। मजीठा सर्कल में कई निजी एजेंसियों के गोदाम हैं, जहां अनाज का भंडारण किया जाता है।
विज्ञापन


संबंधित एजेंसी के गोदाम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। रात करीब 1:15 बजे कई अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर गोदाम में दाखिल हुए। बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को जान से मारने की धमकियां दीं। हथियारों के बल पर गार्डों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एजेंसी के गोदाम में रखा गेहूं बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने गेहूं की बोरियां एक वाहन में लादीं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब पुलिस और संबंधित लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की तो गेहूं की 357 बोरियां कम मिलीं। पुलिस ने आसपास के लोगों और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि वारदात कश्मीर सिंह निवासी वेरका और उसके साथियों ने वाहन नंबर PB02-EP-2706 से की थी। पुलिस ने कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लूटी गई गेहूं की बोरियां कहां ले जाई गईं और वारदात में कितने लोग शामिल थे। साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन और हथियारों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed