फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Video of a Lalganj watchman dancing while drunk in Vaishali goes viral vaishali News

Bihar News: वर्दी में शराब, मंच पर डांस! वैशाली में चौकीदार का VIDEO वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Tue, 18 Aug 2026 12:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। वायरल वीडियो में चौकीदार कथित तौर पर शराब का सेवन करते और बाद में आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Video of a Lalganj watchman dancing while drunk in Vaishali goes viral vaishali News
वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले से कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकीदार कथित तौर पर खुलेआम शराब पीते और आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान चौकीदार वर्दी में ही मंच पर पहुंच गए और डांसर के साथ डांस किया। शराबबंदी वाले बिहार में एक सरकारी कर्मचारी से जुड़े इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

छठी कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, मामला लालगंज प्रखंड के मसूदन पकड़ी गांव के वार्ड नंबर 4 का बताया जा रहा है। बीते दिनों यहां राजकिशोर भगत के दरवाजे पर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान कुछ लोगों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पहले बियर की बोतल खोली और इसके बाद टेट्रा पैक से शराब का सेवन किया।

विज्ञापन

शराब पीने के बाद मंच पर पहुंचा चौकीदार

वायरल वीडियो में आगे चौकीदार के मंच पर पहुंचने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के मुताबिक, इसके बाद वह आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ डांस करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करने का भी दावा किया जा रहा है।वीडियो में चौकीदार डांसर की गोद में बैठकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप

बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना, बेचना या रखना कानून के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे में कानून-व्यवस्था से जुड़े सरकारी कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव स्तर पर चौकीदार की जिम्मेदारी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, पुलिस को तत्काल सूचना देने और शराबबंदी समेत अन्य कानूनों के पालन में पुलिस प्रशासन की मदद करने की होती है। ऐसे में यदि कानून का पालन कराने वाले कर्मचारी पर ही शराब पीने का आरोप लगे, तो इससे आम लोगों के बीच गलत संदेश जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यहां तक मांग की है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ बर्खास्तगी जैसी सख्त कार्रवाई की जाए।

वायरल वीडियो की जांच में जुटा प्रशासन

मामले को लेकर सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। एसडीपीओ के मुताबिक, जांच के बाद यदि चौकीदार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed