फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar ips transfer list siwan sp puran kumar jha removed

बिहार: IPS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी, कई जिलों के SP बदले; हटाए गए सीवान एसपी पूरन झा

Tue, 18 Aug 2026 03:46 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। छात्रों पर AK-47 से फायरिंग की घटना के बाद इसे बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन
bihar ips transfer list siwan sp puran kumar jha removed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में मंगलवार को बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदले गए हैं। वहीं, सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा को पद से हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बिहार पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। तबादला सूची में 2010 से 2022 बैच तक के कई आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को मद्य निषेध, निगरानी, विशेष निगरानी इकाई, ATS, मानवाधिकार, नागरिक सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


अनिल कुमार को मद्य निषेध और एनएनटीएफ की कमान
2010 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार अब पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), मद्य निषेध एवं एनएनटीएफ, बिहार, पटना होंगे। इससे पहले वे डीआईजी, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात थे। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी को डीआईजी, नागरिक सुरक्षा, बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर थे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन-2 को डीआईजी, विशेष निगरानी इकाई, बिहार बनाया गया है। इससे पहले वे डीआईजी, मानवाधिकार के पद पर थे।
विज्ञापन


अजय कुमार पाण्डेय को वित्त एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को डीआईजी, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले डीआईजी, मद्य निषेध एवं एनएनटीएफ के पद पर थे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अमीर जावेद को डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाया गया है। वे पहले अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग में डीआईजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथिलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 की कमान
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे EOU में एसपी थे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार को डीआईजी, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे डीआईजी, विधिक मामले एवं नियम के पद पर तैनात हैं।

नालंदा, सीवान, सारण समेत कई जिलों के एसपी बदले
2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हृदय कांत को नालंदा का नया एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार में एसपी थे। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी भारत सोनी को सीवान का नया एसपी बनाया गया है। वे वर्तमान में नालंदा के एसपी थे। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी रोशन कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण बनाया गया है।
वे पहले रोहतास के एसपी थे। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मिस्टर राज को रोहतास का नया एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले भोजपुर के एसपी थे। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को भोजपुर का एसपी बनाया गया है। वे बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी (कार्मिक-1) के पद पर तैनात थे। 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को एसपी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर की समादेष्टा थीं।

सीवान एसपी पूरन कुमार झा हटाए गए, वेटिंग फॉर पोस्टिंग
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार झा को सीवान के एसपी पद से हटा दिया गया है। उन्हें एसपी के पद पर नई तैनाती की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है। सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग की घटना के बाद उनका तबादला सरकार का बड़ा निर्णय माना जा रहा है। फिलहाल उन्हें कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।


एटीएस और विशेष निगरानी इकाई में भी बड़ा फेरबदल
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार का एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार को एसपी, विशेष निगरानी इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले विशेष शाखा में एसपी(BO) थे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी रामानंद कुमार कौशल को भी एसपी, विशेष निगरानी इकाई बनाया गया है। वे अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी(CI) के पद पर थे। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को एसपी, एनएनटीएफ, मद्य निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed