{"_id":"6a844d805cf688d0cc0d104c","slug":"bihar-police-constable-result-2026-27969-candidates-pet-pst-selected-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Constable Result 2026: पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 27,969 अभ्यर्थी PET\/PST के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police Constable Result 2026: पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 27,969 अभ्यर्थी PET/PST के लिए चयनित
Tue, 18 Aug 2026 05:48 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:48 PM IST
सार
Bihar Police Constable Exam Result: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद ने 27,969 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने लिखित परीक्षा के मूल्यांकन के बाद 27,969 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक जांच एवं माप (PET/PST) के लिए चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई है।
4,236 पदों पर निकली थी भर्ती
विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके अलावा विशेष शाखा, बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों और बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए थे।
लाखों अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा
तीनों विज्ञापनों के तहत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। विज्ञापन संख्या 03/2025 के लिए 5,34,735, विज्ञापन संख्या 01/2026 के लिए क्रमशः 64,410 और 64,409 तथा विज्ञापन संख्या 02/2026 के लिए 1,28,482 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
लिखित परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की गई थीं। विज्ञापन संख्या 03/2025 की परीक्षा 14 और 17 जून को दो पालियों में, विज्ञापन संख्या 01/2026 की परीक्षा 24 जून को और विज्ञापन संख्या 02/2026 की परीक्षा 28 जून को आयोजित हुई थी।
27,969 अभ्यर्थियों का अब होगा शारीरिक परीक्षण
लिखित परीक्षा के मूल्यांकन के बाद आरक्षण कोटिवार अभ्यर्थियों का चयन PET/PST के लिए किया गया है। विज्ञापनवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 21,749, 254 और 5,966 है। इनमें 17,959 पुरुष, 9,994 महिलाएं और 16 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही 434 स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भी चयनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन
कब होगी PET/PST?
चयनित 27,969 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक जांच एवं माप (PET/PST) निकट भविष्य में संभावित है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि PET/PST का कार्यक्रम अलग से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। परिषद ने व्यक्तिगत रूप से किसी अन्य माध्यम से संपर्क नहीं करने की बात भी स्पष्ट की है।