फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ashok-dham-accident-prashant-kishor-lakhisarai-compensation-investigation

Bihar News: अशोक धाम हादसे के बाद लखीसराय पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- चार लाख में कैसे तय हो गई जान की कीमत?

Tue, 18 Aug 2026 05:41 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

अशोक धाम मंदिर हादसे के बाद प्रशांत किशोर लखीसराय पहुंचे और घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुआवजे, जांच की पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
ashok-dham-accident-prashant-kishor-lakhisarai-compensation-investigation
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की तीसरी सोमवारी को अशोक धाम मंदिर में हुए हादसे के बाद मंगलवार को जन सुराज के संयोजक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर लखीसराय पहुंचे। सदर अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रतापपुर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। इसके बाद उन्होंने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुआवजे की राशि, जांच की पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

यहां उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों से घटना के दौरान की स्थिति और अस्पताल में इलाज की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद वे हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव पहुंचे, जहां हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हुई थी। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

बोले- चार लाख में कैसे तय हो गई जान की कीमत?

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा देकर मामले को जल्द खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी इंसान की जिंदगी की कीमत चार लाख रुपये तय कर देना बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी की जवाबदेही तय नहीं हुई है। यह सवाल बना हुआ है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी।

जांच के आदेश हुए, लेकिन जांच कौन कर रहा है?
प्रशांत किशोर ने हादसे की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कमिश्नर और डीआईजी लखीसराय पहुंचे, जांच के आदेश दिए और चले गए, लेकिन जमीन पर जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है। न यह बताया जा रहा है कि जांच किस अधिकारी के नेतृत्व में हो रही है और न ही यह सामने आया है कि जांच किन बिंदुओं पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका सामने आनी चाहिए। केवल जांच का आदेश देना पर्याप्त नहीं है, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।



ये भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन

मंत्री के दौरे पर भी उठाए सवाल
उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के पीड़ित परिवारों से मिलने का भी जिक्र किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि पीड़ितों से मिलना जरूरी है, लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद दोषियों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा भी दिया जाना चाहिए था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर जन सुराज के प्रांतीय और स्थानीय नेता रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, जिला परिषद सदस्य अमित सागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed