{"_id":"6a84072160b5fba8b90dd37a","slug":"elderly-woman-sitting-outside-her-home-in-ambala-shot-under-suspicious-circumstances-police-investigating-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: अंबाला में संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 18 Aug 2026 12:47 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में 62 वर्षीय पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक उसे तेज दर्द का अहसास हुआ। महिला का कहना है कि उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि गोली किस दिशा से आई और किसने चलाई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजीवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात अपने घर के बाहर बैठी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली छूकर निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सोमवार देर रात जब परिजन घायल महिला को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की जांघ को गोली छूकर निकली है। डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
महिला को नहीं पता कहां से आई गोली
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में 62 वर्षीय पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी अचानक उसे तेज दर्द का अहसास हुआ। महिला का कहना है कि उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि गोली किस दिशा से आई और किसने चलाई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने कहा कि पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गोली चलने की दिशा और संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन