{"_id":"6a83cdd4fc7b50c4c001df35","slug":"hemant-thapa-prime-accused-in-robbery-at-mukesh-bassi-residence-in-chandigarh-turned-out-cunning-criminal-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुक नहीं, निकला सीरियल क्रिमिनल: कोठी लूट का आरोपी मोहाली में भी कर चुका है कांड, हर बार अपनाया एक ही तरीका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुक नहीं, निकला सीरियल क्रिमिनल: कोठी लूट का आरोपी मोहाली में भी कर चुका है कांड, हर बार अपनाया एक ही तरीका
Tue, 18 Aug 2026 08:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:43 AM IST
सार
चंडीगढ़ क्लब के पूर्व प्रधान मुकेश बस्सी के घर से कुक हेमंत थापा लाखों की लूटकर फरार हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि थापा मोहाली में वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लूट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित मुकेश बस्सी की कोठी में हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी और कोठी का कुक हेमंत थापा बेहद शातिर अपराधी निकला है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में वारदात से पहले वह मोहाली में भी इसी तरह की दो वारदात को अंजाम दे चुका था। इनमें मार्च 2026 में गिल्को, खरड़ और नवंबर 2025 में सेक्टर-88, मोहाली में हुई वारदात शामिल हैं। दोनों मामलों में भी उसका तरीका करीब-करीब एक जैसा ही बताया जा रहा है। आरोपी ने मोहाली से जेवरात और नकदी लूटी थी।
पुलिस के अनुसार, हेमंत ने घरेलू कुक के रूप में हाई-प्रोफाइल घरों में प्रवेश हासिल किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था, परिवार की दिनचर्या तथा घर में मौजूद सामान की जानकारी जुटाई। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। यही पैटर्न अब सेक्टर-28 की वारदात में भी सामने आने के बाद जांच एजेंसियां उसके पुराने मामलों को आपस में जोड़कर देख रही हैं।

गिल्को और सेक्टर-88 में भी अपनाया था यही तरीका
जांच में सामने आया है कि गिल्को, खरड़ में मार्च 2026 और सेक्टर-88, मोहाली में नवंबर 2025 में हुई वारदात में भी हेमंत ने पहले घर के भीतर पहुंच बनाई और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इन दोनों मामलों के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और पुराने संपर्कों की भी दोबारा जांच कर रही है।
मोहाली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में दबिश दी जा चुकी है, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। अब चंडीगढ़ की वारदात सामने आने के बाद दोनों जिलों की पुलिस के लिए उसे पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया है।

तीन विशेष टीमें तलाश में जुटीं
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल भी जांच में सक्रिय है। पुलिस उसके पुराने ठिकानों, रिश्तेदारों और संपर्कों के अलावा उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए वह अलग-अलग शहरों में नौकरी हासिल करता था।
पुलिस को आशंका है कि हेमंत अकेले काम नहीं करता और उसके पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क हो सकता है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या गिरोह के सदस्य घरेलू सहायकों या कुक के रूप में अमीर परिवारों में प्रवेश कर पहले रेकी करते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं।

एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
हेमंत को एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से मुकेश बस्सी की कोठी में कुक की नौकरी मिली थी। पुलिस जांच में यह भी सवाल उठ रहा है कि एजेंसी ने उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की कितनी जांच की थी। पुलिस एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि हेमंत ने नौकरी हासिल करने के लिए कौन से दस्तावेज दिए थे और उनका सत्यापन हुआ था या नहीं।
मोबाइल बंद, तकनीकी निगरानी से तलाश
वारदात के बाद से हेमंत लगातार ठिकाने बदल रहा है और उसका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और उसके पुराने संपर्कों के डंप डाटा के जरिए उसकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। सीमावर्ती राज्यों और नेपाल सीमा पर भी पुलिस की नजर है।
पुलिस अब चंडीगढ़ की वारदात के साथ मोहाली की गिल्को, खरड़ और सेक्टर-88 वाली घटनाओं को जोड़कर आरोपी के पूरे आपराधिक नेटवर्क और वारदात के तरीके की कड़ियां तलाश रही है।
आरोपी हेमंत थापा बहुत शातिर है। मोहाली में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा। - पी अभिनंदन, डीएसपी