फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man shot dead in ludhiana

लुधियाना में युवक को गोलियों से भूना: मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग, बर्थडे पार्टी से लाैट रहा था सोनू

Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

फोटोग्राफर सोनू 17 अगस्त की रात अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। पुराने बस स्टैंड के पास उसकी कार सवार कुछ युवकों से बहस हो गई।

विज्ञापन
man shot dead in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में बेखौफ बदमाशों ने देर रात 23 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सोनू (23) के रूप में हुई है, जो पेशे से फोटोग्राफर था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की रात सोनू अपने एक करीबी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह पुराने बस स्टैंड के समीप पहुंचा, तभी किसी बात को लेकर कार में सवार कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सोनू की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद कार से उतरे एक हमलावर ने पिस्तौल निकालकर सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगते ही सोनू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी अपनी कार में सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल सोनू को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की कार का नंबर और पहचान उजागर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed