सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrangements in the grain market are in a bad state, claims everything will be fine by 31st

Sonipat News: अनाज मंडी में व्यवस्था खस्ताहाल, दावा 31 तक सब ठीक मिलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Mar 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Arrangements in the grain market are in a bad state, claims everything will be fine by 31st
फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सोनीपत। गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू की जाएगी लेकिन अभी तक मंडी व खरीद केंद्र की किसी ने सुध नहीं ली है। सोनीपत की नई अनाज मंडी की सड़क उखड़ी पड़ी है। ऐसे में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सोनीपत अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। आढ़ती दुकानों के सामने सरसों उतरवा रहे हैं। कृषि विपणन बोर्ड की ओर से जल्द सड़कों का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो किसानों को दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनीपत अनाज मंडी से हर वर्ष मार्केट कमेटी में करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में जमा होते हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार सात लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक सोनीपत मंडी में होती है। मंडी के हर आढ़ती से हर छह महीने पर फसल बिकने के बाद फीस ली जाती है लेकिन मंडी में हालात खराब पड़े हैं।
सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं किया गया है। हालांकि, कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 3.64 करोड़ रुपये से मंडी में निर्माण किया जा रहा है। एक शेड का पुनर्निर्माण हो चुका है। प्लेटफार्म पर पैचवर्क भी हो चुका है। मंडी में चहारदीवारी और सड़क का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। वहीं, अधिकारी 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं ठीक करने का दावा कर रहे हैं।

खरीद केंद्रों पर अभी कोई ध्यान नहीं
खरीद केंद्रों में बिजली-पानी व शौचालय की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। खरीद केंद्रों से सामान चोरी होने का डर रहता है। मार्केट कमेटी ने बिजली निगम से इन खरीद केंद्रों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन की मांग की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि गेहूं मंडी में आते ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कई खरीद केंद्रों में प्लेटफार्म का अधिकांश हिस्सा सड़क से गहराई पर है। पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही प्लेटफार्म पर पानी भर जाता है।

वर्जन



एक अप्रैल से पहले मंडी व खरीद केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। कृषि विपणन बोर्ड को पत्र लिखकर मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी



-------
सोनीपत अनाज मंडी में 3.64 करोड़ से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़क का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने की कोशिश रहेगी। किसानों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

फोटो : सोनीपत अनाज मंडी में उखाड़ा गया डिवाइडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed