{"_id":"69bc57143710e427e10cfcca","slug":"crackdown-on-domestic-gas-black-marketing-eight-cylinders-seized-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151168-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा, आठ सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा, आठ सिलिंडर जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने वीरवार को ढाबों, होटलों और विभिन्न दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 8 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। कई ढाबों व होटलों में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में करते हुए पाया गया।
कुछ मामलों में प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी गई। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी हरेंद्र ने बताया कि यह अभियान आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान निरीक्षक राजेश कुमार, निरीक्षक विनोद कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos