सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people died and five were injured when their car overturned while they were returning to Delhi after eating parathas in Murthal.

Sonipat News: मुरथल से पराठा खाकर दिल्ली लौट रहे दोस्तों की कार पलटी, दो की मौत, पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two people died and five were injured when their car overturned while they were returning to Delhi after eating parathas in Murthal.
फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 गांव राई के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में दिल्ली के रहने वाले दो दोस्तों बिलाल और विशाली की मौत हो गई जबकि पांच अन्य दोस्त घायल हो गए। सातों दोस्त रविवार रात को दिल्ली से मुरथल पराठा खाने के लिए आए हुए थे। लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
Trending Videos

दिल्ली के चांद बाग निवासी बिलाल (25), नंद नगरी निवासी विशाल (24), मुस्तफाबाद निवासी उबेद, बृजपुरी निवासी राहुल और दानिश, लोनी निवासी फहाद व यूपी के फिरोजाबाद हाल दिल्ली निवासी शोएब दोस्त हैं। सातों दोस्तों का रविवार आधी रात को मुरथल आकर पराठा खाने का कार्यक्रम बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बिलाल की होंडा अमेज कार में सवार होकर मुरथल स्थित ढाबे पर आए और खाना खाने के बाद तड़के चार बजे वापस दिल्ली के लिए चल दिए। जब वह गांव राई के सामने एजुकेशन सिटी के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
कार की गति अधिक होने की वजह से वह डिवाइडर से टकराकर लोहे की ग्रिल को तोड़ती और पलटियां खाती हुई संपर्क मार्ग के साथ एजुकेशन सिटी की दीवार से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे की सूचना राई थाना पुलिस को दी।
राई थाना प्रभारी धीरज और पीएसआई नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों कार से बाहर निकाला। कार चालक बिलाल और उसके साथी विशाल की मौके पर ही मौत गई थी। वहीं, उबेद, राहुल, दानिश, फहाद व शोएब को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे परिजन सभी को दिल्ली लेकर चले गए। बिलाल कार चलाने का काम करते थे जबकि उनके दोस्त विशाल छोटा-मोटा काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्जन
राई के पास कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। पांच युवक घायल हुए हैं। हादसा कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर धीरज, थाना प्रभारी, राई

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास क्षतिग्रस्त कार की जांच करते एसआई नरेंद्र व उनकी टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed