{"_id":"69bd31d70903563e320ebf04","slug":"video-sirmour-women-master-fast-food-preparation-skills-uco-rseti-awards-certificates-to-28-trainees-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: महिलाओं ने सीखे फास्ट फूड बनाने के गुर, यूकोआरसेटी ने 28 प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: महिलाओं ने सीखे फास्ट फूड बनाने के गुर, यूकोआरसेटी ने 28 प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:09 PM IST
Link Copied
यूको आरसेटी सिरमौर द्वारा आयोजित लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल.., प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। नाहन विकास खंड की बनकला पंचायत में आयोजित इस 10 दिवसीय शिविर में क्षेत्र के 28 महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाए। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को न केवल आधुनिक फास्ट फूड बनाने की तकनीक सिखाई, बल्कि उन्हें ग्राहक सेवा, स्वच्छता मानकों, लागत प्रबंधन, बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग के बारीकी से गुर भी सिखाए। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन दीक्षा और ईडीपी मूल्यांकनकर्ता राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ नाहन की ओर से सुदेश उपस्थित रहीं। उनके साथ बनकला पंचायत की प्रधान रजनी, पंचायत सचिव आमवाला सौनवाला बिमला और आरसेटी निदेशक मंजीत भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।