{"_id":"69bd13d3e08a72810b0d6976","slug":"video-sirmour-state-level-workshop-for-vocational-teachers-begins-in-nahan-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में वोकेशनल टीचर्स के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में वोकेशनल टीचर्स के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:00 PM IST
Link Copied
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में राज्यस्तरीय वोकेशनल शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य भर के वोकेशनल शिक्षक भाग लेने पहुंचे हैं। जिन्हें यहां अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल एजुकेशन में जुडऩे वाले नए नए विषयों के प्रति जानकारी दी जा रही है। डाइट नाहन के कार्यकारी प्रधानाचार्य आईडी राही ने बताया कि डाइट नाहन में राज्यसरीय वोकेशनल शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन रिटेल, बैकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। यहां पहले दिन सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिला के 40 प्रतिभागी वोकेशनल शिक्षक भाग ले रहे हैं। पहले चरण की इस कार्यशाला में तीन दिनों तक ऑफलाइन जबकि दो दिनों तक ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरण में पूरे प्रदेश के वोकेशनल शिक्षकों को नाहन में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा जो 30 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।