सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Today's Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned cannabis, moon on head and Belpatra

Ujjain News: भांग का श्रृंगार मस्तक पर चंद्रमा व बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में रही जयकारों की गूंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 07:16 AM IST
Today's Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned cannabis, moon on head and Belpatra

 चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलोकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर उन्हें त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चंद्रमा और बेलपत्र से सजाया गया और फिर भस्म अर्पित की गई। आज बाबा महाकाल के इस आलोकिक स्वरूप के दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि: सलकनपुर विजयासन धाम, जहां रक्तबीज वध के बाद विराजीं पार्वती, 52वें शक्तिपीठ पर उमड़ रही आस्था

भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गायक विशाल मिश्रा
हिंदू नववर्ष पर शिप्रा नदी किनारे होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए उज्जैन पहुंचे ख्यात संगीतकार और पार्श्वगायक विशाल मिश्रा तड़के महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। विशाल ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती देखी। सुबह चार बजे विशाल मिश्रा महाकाल मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। मिश्रा ने आरती के बाद नंदी जी का पूजन कर देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर महाकाल को नमन किया। इस दौरान पुजारी ने भगवान की माला विशाल मिश्रा को अर्पित कर पूजन-पाठ कराया।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक

- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों की जमानत अर्जी खारिज, VIDEO

20 Mar 2026

VIDEO: एलपीजी सिलिंडर के लिए बवाल, उपभोक्ताओं का गैस एजेंसी पर पथराव और तोड़फोड़; कर्मचारी को किया लहूलुहान

20 Mar 2026

पत्रकार के सवाल का मंत्री ने नहीं दिया जवाब, VIDEO

20 Mar 2026

लखनऊ में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में निकली भव्य संकीर्तन यात्रा

20 Mar 2026

VIDEO: 'भरत का त्याग भाई प्रेम का भारतीय संस्कृति में अद्वितीय उदाहरण'

19 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: खाटू नरेश के द्वार पर दो जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

19 Mar 2026

VIDEO: कमीशनखोरी का आराेप, पुस्तक विक्रेता के यहां हंगामा

19 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किए दर्शन

19 Mar 2026

कानपुर: ट्रेन में दंपती से लूट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

19 Mar 2026

देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे, जगह-जगह भजन-कीर्तन

19 Mar 2026

VIDEO: नवरात्र और ईद पर पुलिस अलर्ट, पुलिस-पीएसी करेगी सुरक्षा

19 Mar 2026

VIDEO: विवेचक ने नाम निकालने के लिए रिश्वत में मांगे 20 लाख, वीडियो वायरल; निलंबित

19 Mar 2026

VIDEO: ढाबे पर रंगबाजी में फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल

19 Mar 2026

VIDEO: नकली दवा मामले में दिल्ली क्राइम बांच ने कोतवाली बाजार में मारा छापा, चस्पा किया नोटिस

19 Mar 2026

VIDEO: छात्रा का शोषण कर पूर्व सहपाठी ने हड़पे 50 लाख के गहने, दी धमकी

19 Mar 2026

VIDEO: बैनामा न कर 43 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस

19 Mar 2026

रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका; VIDEO

19 Mar 2026

पद्मश्री मालिनी अवस्थी बोलीं- काशी विश्वनाथ धाम में मातृशक्ति को सम्मान मिला, VIDEO

19 Mar 2026

बांदा: नवरात्रि-ईद से पहले रूट मार्च, रामनवमी तक चेकिंग अभियान की घोषणा

19 Mar 2026

Jabalpur News: जबलपुर कोर्ट में सुतली बम फोड़ने वाले पांच गिरफ्तार, एक पर लगाया रासुका

19 Mar 2026

फर्रुखाबाद: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली

19 Mar 2026

दिल्ली: बवाना में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पिता-भांजा समेत तीन घायल; गैंगवार की आशंका

19 Mar 2026

Panna News: पन्ना के सिमरिया में पागल कुत्ते का कहर, एक दिन में छह बच्चों पर हमला, पूरे इलाके में दहशत

19 Mar 2026

Video: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पास; सुनिये डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने क्या कहा

19 Mar 2026

कानपुर: गौ आश्रय स्थल में 300 गौवंश के बीच अनुकरणीय सफाई, व्यवस्था देख लोग हो रहे हैरान

19 Mar 2026

शुक्लागंज में रिपेरिंग की दुकान पर खड़ी तीन बाइक व एक स्कूटी धू-धूकर जली

19 Mar 2026

नवरात्र पर्व शुरू होते ही फलों के दामों में आया उछाल

19 Mar 2026

रेलवे स्टेशन पर 18 दिनों से बंद काम शुरू, डंपर पलटते बचा

19 Mar 2026

एसडीएम सदर के निर्देश के बाद भी शिफ्ट नहीं हुआ टेंपों अड्डा

19 Mar 2026

Video: सीएम विष्णुदेव बोले- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक से अवैध धर्मांतरण पर लगेगी लगाम

19 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed