Sidhi News: सीआरपीएफ जवान पर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रोते हुए मां को बताई अंकल की काली करतूत
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के थाना मझौली क्षेत्र के ग्राम में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) में तैनात जवान पर चार वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 15 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि घटना 14 अगस्त 2026 को हुई थी। शिकायत में बताया गया कि 3 वर्ष 11 माह की बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटित घटना बताई। मामले की तफ्तीश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामला प्राथमिकी क्रमांक 567/26 के तहत पॉक्सो एक्ट व संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- AI का गजब उपयोग: महाकाल आए युवक ने जूता खो जाने पर ली चैटजीपीटी की मदद, चंद सेकंड में मिल गई सफलता
थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल की गई और सुसंगत साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को जिला जेल सीधी भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की पुष्टि की है और आरोपी की पहचान सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया है।
