{"_id":"6a818d4a684d74030d0d12a3","slug":"sensation-prevails-on-nh-30-in-rewa-a-young-mans-body-was-found-inside-a-delivery-bag-on-sohagi-hill-rewa-news-c-1-1-noi1337-4615475-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी, चार दिन पुरानी लाश से आ रही बदबू ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी, चार दिन पुरानी लाश से आ रही बदबू ने खोला राज
Sun, 16 Aug 2026 05:09 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:09 PM IST
सार
रीवा के सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग के अंदर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
रीवा में सोहाग पहाड़ी पर डिलीवरी बैग में मिली लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में सोहागी पहाड़ पर डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान पहाड़ पर बैग में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर युवक का शव मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरवाहों को मिला संदिग्ध डिलीवरी बैग
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर स्थानीय चरवाहे रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में एक संदिग्ध डिलीवरी बैग दिखाई दिया। जब वे बैग के पास पहुंचे तो उसमें शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिलीवरी बैग के अंदर क्षत-विक्षत शव देखकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दौर में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, कीमत साढ़े 11 लाख रुपये; बाहर से लाकर करते सप्लाई
डिलीवरी बॉय होने की आशंका, लूट के बाद हत्या का शक
पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बैग से बरामद युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक डिलीवरी बॉय हो सकता है। पुलिस को शक है कि लूट के इरादे से युवक की हत्या की गई और वारदात के बाद शव को उसी के डिलीवरी बैग में भरकर सोहागी पहाड़ पर फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा है सोहागी क्षेत्र
सोहागी पहाड़ एनएच-30 पर स्थित है और यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस वारदात के संभावित अंतरराज्यीय कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को डिलीवरी बैग में भरकर पहाड़ पर किसने फेंका।
3 से 4 दिन पुराना है शव
सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय बच्चों ने थाने पहुंचकर पहाड़ पर एक बैग पड़े होने और उससे तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो डिलीवरी बैग के अंदर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया।