इंदौर में आज क्या है खास: प्रेस क्लब परिसर में ज्योतिष पर चर्चा, इंद्रेश महाराज मनाएंगे शरद उत्सव
इंदौर में सोमवार को धार्मिक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रेस क्लब परिसर में वेद वार्ता में डेढ़ सौ से ज्यादा ज्योतिषी जुटेंगे। वहीं, स्टार चौराहे पर चल रही भागवत कथा में इंद्रेश कुमार शरद उत्सव मनाएंगे।
विस्तार
- स्टार चौराहे पर शरद उत्सव: शहर के स्टार चौराहे पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें इंद्रेश कुमार हर दिन धर्म और कृष्ण भक्ति से जुड़ी बातें बता रहे हैं। वे सोमवार को शरद उत्सव मनाएंगे।
- माहेश्वरी समाज का परिचय सम्मेलन: माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन का सोमवार को दूसरा दिन है। दस्तूर गार्डन में आयोजित समारोह में सैकड़ों युवक-युवतियां और उनके परिवार जुटे हैं। सम्मेलन में 50 से ज्यादा विवाह प्रस्ताव तय होंगे।
- प्रेस क्लब में वेद वार्ता: इंदौर के प्रेस क्लब परिसर में सोमवार को वेद वार्ता का आयोजन होगा। इसमें ज्योतिष के विषय पर चर्चा होगी। डेढ़ सौ से ज्यादा ज्योतिषी इसमें शामिल होंगे।
- विद्याधाम में महायज्ञ: लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ सुबह आठ बजे से विद्याधाम में महायज्ञ किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु शामिल होंगे।
- जेन-जी से चर्चा: कथावाचक इंद्रेश कुमार सुबह 11 बजे खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में जेन-जी से चर्चा करेंगे। इसमें जीवन के उद्देश्य, सोशल मीडिया और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर बात होगी।
