{"_id":"69bca07a095755d9660edef5","slug":"video-chaitra-navratri-begins-a-wave-of-faith-surges-at-datia-pitambara-peeth-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: दतिया पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: दतिया पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब
दतिया ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:49 AM IST
Link Copied
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीताम्बरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में देवी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां पीताम्बरा देवी को शत्रुघ्नता और स्तंभन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही भक्तों के जीवन में राजयोग बनता है और बाधाएं दूर होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज पहले दिन लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा के साथ-साथ मां धूमावती के भी दर्शन किए। मां धूमावती मंदिर में भी भक्तों की आस्था चरम पर रही। नवरात्रि के नौ दिनों तक यह आस्था का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। खास बात यह है कि इस दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और राजनेता भी माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर दतिया एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।