सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: State Selection Commission has released the CBT examination schedule for 312 posts of English teachers.

HPRCA: अंग्रेजी अध्यापकों के 312 पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी अध्यापक (पोस्ट कोड 26002) के पदों को भरने के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

HPRCA: State Selection Commission has released the CBT examination schedule for 312 posts of English teachers.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अंग्रेजी अध्यापक (पोस्ट कोड 26002) के पदों को भरने के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित की जाएगी। आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किए जाएंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से भेजी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी अध्यापक के 312 पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 112, ईडब्ल्यूएएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 62, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, एसटी(यूआर) के 12 और एसटी (बीपीएल) के चार पद शामिल हैं। राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अंग्रेजी अध्यापक के पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन तीन अप्रैल को किया जाएगा। इन पदों के लिए 3119 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Trending Videos

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 118 पद बढ़े, अब 508 पदों पर भर्ती
राज्य चयन आयोग की ओर से अब असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 508 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26004) के 390 पद भरे जाने थे। अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय से 118 पद और स्वीकृत किए गए हैं। ये 118 अतिरिक्त पद असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के हैं। कुल पदों में सामान्य के 185, ईडब्ल्यूएएस के 64, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के छह, एससी (यूआर) के 101, एससी (बीपीएल) के 19, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के चार, एसटी (यूआर) के 19, एसटी (बीपीएल) के छह, ओबीसी (यूआर) के 83, ओबीसी (बीपीएल) के 19 और ओबीसी के (डब्ल्यूएफएफ) के दो हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 118 पद और जोड़े गए हैं और अब 508 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed