सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Six Youths Arrested with 616 Grams of Charas Case Registered Against Accused Under NDPS Act

हिमाचल: 616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 18 Mar 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में छह युवकों को 616 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। घुमारवीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Six Youths Arrested with 616 Grams of Charas Case Registered Against Accused Under NDPS Act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह मल्यावर लिंक रोड पर की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो कारों को जांच के लिए रोका। दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार थे।

Trending Videos


आरोपियों की पहचान
तलाशी के दौरान एक कार की परिचालक सीट के नीचे रखे एक पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसवीर निवासी जिला जींद (हरियाणा), छबील ठाकुर निवासी जिला कुल्लू, आयुष निवासी भांबला जिला मंडी, नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर, प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा) और गिरिराज निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज 
घुमारवीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed