सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   challan of car in ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में कार चालक का बिना हेलमेट कटा चालान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
challan of car in ghumarwin
विज्ञापन
जुलाई 2023 में हुआ चालान, अब मिली जानकारी
Trending Videos

महिला ने चालान रद्द करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला इतना अजीब है कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक कार का चालान बिना हेलमेट के नाम पर चालान कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि क्या अब कार चलाने के लिए भी पुलिस हेलमेट पहनाएगी।
बिना हेलमेट कार चालक का चालान होने से न केवल वाहन मालिक हैरान है बल्कि आम जनता भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। मामला बधाघाट निवासी कमला देवी से जुड़ा है। कमला देवी को जब अपनी कार के चालान की जानकारी मिली तो चौंक गईं। चालान की प्रति देखने पर उनके होश उड़ गए। चालान में उनकी कार का सही नंबर दर्ज है, लेकिन उल्लंघन के रूप में बिना हेलमेट वाहन चलाना लिखा गया है। जानकारी के अनुसार यह चालान 26 जुलाई 2023 का बताया जा रहा है। ऑनलाइन चालान प्रणाली की खामियां तो पहले भी कई बार सामने आई हैं, लेकिन यह कार चालक का चालान तो पुलिस कर्मी की ओर से किया गया है। कमला देवी ने इस मामले में संबंधित विभाग से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा कोई उल्लंघन नहीं किया और कार में हेलमेट न पहनने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने मांग की है कि इस चालान को तुरंत रद्द किया जाए। उधर, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि अगल ऐसा मामला है तो वाहन मालिक एक पत्र देकर चालान रद्द करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed