{"_id":"69ba50a63c71ec61ea05cdee","slug":"una-incident-two-youths-fall-from-car-showroom-roof-critically-injured-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना की घटना: कार शोरूम की छत से गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल; काम करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना की घटना: कार शोरूम की छत से गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल; काम करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दो युवक एक कार शोरूम व वर्कशाप की छत से गिर गए। बताया जा रहा कि दोनों युवक आईटीआई प्रशिक्षु हैं और बहडाला के कार शोरूम में प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन की भांति बुधवार को गए। इस दौरान वर्कशाप की छप पर काम करते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और युवक नीचे जा गिरे। पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में उपचाराधीन युवक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बहडाला स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में रखरखाव कार्य के दौरान बुधवार सुबह दो आईटीआई प्रशिक्षु करीब 25 फीट ऊंची छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान साहिल कुमार (18) पुत्र विशंभर दास निवासी अरनवाल (अंब) और कुलविंद्र (19) पुत्र अशोक कुमार निवासी जटपुर (संतोषगढ़) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की टांगों तथा दूसरे के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार साहिल कुमार और कुलविंद्र आईटीआई ऊना के प्रशिक्षु हैं और अन्य विद्यार्थियों के साथ शोरूम में कार्य के लिए पहुंचे थे। बुधवार को दोनों युवक शोरूम की छत पर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद शोरूम के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि टाटा मोटर्स शोरूम बहडाला में हुए इस दुर्घटना में दो आईटीआई प्रशिक्षु घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।