सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajkumar Jaswal returns to the Chintpurni Temple Trust.

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट में फिर लौटे राजकुमार जसवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Jaswal returns to the Chintpurni Temple Trust.
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट में तकनीकी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। मंदिर ट्रस्ट से असिस्टेंट इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके राजकुमार जसवाल को एक बार फिर मंदिर ट्रस्ट में तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त सचिव निशा कश्यप की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में मंदिर आयुक्त तथा उपायुक्त ऊना को निर्देश दिए गए हैं कि राजकुमार जसवाल को पुनः कार्य पर रखते हुए मंदिर ट्रस्ट के तकनीकी कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाए। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है और तब तक प्रभावी रहेगी जब तक मंदिर ट्रस्ट में असिस्टेंट इंजीनियर का पद स्थायी रूप से नहीं भर लिया जाता। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले अक्तूबर 2025 में भी जसवाल को पुनः नियुक्त करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने जिला प्रशासन ऊना को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र ही शिमला स्थित मुख्यालय को भेजी जाए। आदेश की प्रतियां मंदिर अधिकारी और स्वयं राजकुमार जसवाल को भी सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed