{"_id":"69ba7d59dfbe6294d100319e","slug":"video-una-maa-chintpurni-shrine-adorned-for-chaitra-navratri-devotees-to-enjoy-convenient-darshan-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चैत्र नवरात्रों के लिए सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुविधाजनक दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चैत्र नवरात्रों के लिए सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुविधाजनक दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:54 PM IST
Link Copied
वीरवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर श्री चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और सुविधाजनक दर्शन करवाने के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने नवरात्रों की तैयारियों का जायजा लेते हुए पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर को बेहद आकर्षक और मनमोहक तरीके से सजाया गया है, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता और भी बढ़ गई है। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से विशेष सजावट की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकरव्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि मंदिर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक माता रानी के दर्शन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।