सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Robbers snatch student's bag and jewelry and flee

Una News: छात्रा का बैग और गहने छीन भाग लुटेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbers snatch student's bag and jewelry and flee
विज्ञापन
अंब(ऊना)। मंधोली पंचायत के बिरंगल गांव में अज्ञात बाइक सवारों ने छात्रा का बैग और गहने छीन लिए। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को अंबोटा स्थित पॉलिटेक्निकल कॉलेज की छात्रा खुशबू धीमान बस से उतरकर अपने घर बिरंगल की ओर पैदल जा रही थी। इस दौरान पंजाब नंबर की बाइक पर आए एक युवक और युवती ने उसे रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने छात्रा का बैग छीन लिया और उसके कानों की बालियां भी जबरन उतरवा लीं। लुटेरों ने छात्रा की नाक का कोका भी निकालने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफल न होने पर वे तुरंत मौके से भाग निकले। क्षेत्र के उपप्रधान अरविंद कुमार और वार्ड सदस्य प्रवीण कुमारी ने बताया कि इसी स्थान पर पिछले दो दिनों के भीतर यह दूसरी वारदात है। डीएसपी अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। फिर भी पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच करेगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed