सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: डॉक्टर भी मानते हैं इस सब्जी का दमदार, संतरे जितना विटामिन-सी देकर शरीर को बनाती है ताकतवर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 15 Mar 2026 09:02 PM IST
सार

एक कप ब्रोकली में एक संतरे जितना विटामिन-सी होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है जो आपके रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
vitamin c sources vegetables know broccoli nutritional value and health benefits
हरी सब्जियां और इसके फायदे - फोटो : freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, हमें नियमित रूप से ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। विटामिन-सी और डी के साथ प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स की संतुलित मात्रा आपको कई बीमारियों से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है।



विटामिन-सी को शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी माना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खट्टे फल ही नहीं, कई अन्य चीजों से भी इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है।

विटामिन-सी के लिए संतरे और नींबू का सेवन काफी चर्चित रहा है पर क्या आप जानते हैं कि ब्रोकली से भी उतनी ही मात्रा में विटामिन सी प्राप्त हो सकता है जितना संतरे से। आहार विशेषज्ञ बताते हैं, इसके अलावा ब्रोकली को अगर हम अपने आहार का हिस्सा बना लेते हैं तो इसके कई और भी स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

Trending Videos
vitamin c sources vegetables know broccoli nutritional value and health benefits
ब्रोकली पोषक तत्वों का खजाना - फोटो : Freepik.com

ब्रोकली के स्वास्थ्य लाभ

एक कप ब्रोकली में एक संतरे जितना विटामिन-सी होता है। ये कोशिकाओं को क्षति से बचाने और शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने में भी आपके लिए लाभकारी है।

विटामिन-सी के साथ  ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, थियामिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप ब्रोकली का सेवन करते हैं तो ये कई बीमारियों के खतरे को भी कम करने में आपके लिए लाभप्रद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin c sources vegetables know broccoli nutritional value and health benefits
डायबिटीज में ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
डायबिटीज रोगियों के लिए इसके लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है जो आपके रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकता है।
 
  • यदि आपको टाइप-2 मधुमेह और मोटापा है, तो ब्रोकली का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है।
  • ब्रोकली की पौष्टिकता, रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकने और मधुमेह की जटिलताओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।
vitamin c sources vegetables know broccoli nutritional value and health benefits
ब्रोकली खाने से क्या क्या फायदे हैं? - फोटो : Freepik.com

मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है ब्रोकली

मस्तिष्क में होने वाला रसायनिक असंतुलन आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाली हो सकती है, ब्रोकली खाना आपके लिए इस समस्याओं से बचाव करने में फायदेमंद है। वैज्ञानिकों के पास अभी तक पर्याप्त सबूत नहीं हैं, सल्फोराफेन का मस्तिष्क रसायनों को ठीक रखने में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

शोधकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रोकोली स्प्राउट्स सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है? 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed