{"_id":"69b79227bc01b5e5230e29e6","slug":"difference-types-of-roti-benefits-in-hindi-jowar-to-ragi-roti-benefits-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Types Of Roti: कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है? जानें किसे खाने से बॉडी होगी ज्यादा मजबूत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Types Of Roti: कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है? जानें किसे खाने से बॉडी होगी ज्यादा मजबूत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 AM IST
सार
Difference Types Of Roti Benefits: क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में अलग प्रकार की रोटी, अलग-अलग तरह का फायदा पहुंचाती है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है?
- फोटो : अमर उजाला
Difference Types Of Roti Benefits: बात जब भारतीयों की आती है, तो हमारा पेट रोटी के बिना नहीं भरता। इसी वजह से हर घर में एक समय तो रोटी अवश्य बनाई जाती है। ज्यादातर लोग सिर्फ गेंहू के आटे की रोटी खाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि हर तरह की रोटी का शरीर पर अलग प्रभाव पड़ता है। दरअसल, अलग-अलग अनाज से तैयार की हुई रोटियां सिर्फ पेट भरने का काम नहीं करतीं, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं।
Trending Videos
कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है?
- फोटो : अमर उजाला
1. गेहूं की रोटी
- आमतौर पर हर भारतीय घर में गेंहू की रोटी ही बनाई जाती है।
- इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन B जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- ये रोटी शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
- इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है?
- फोटो : Adobe Stock
2. बाजरे की रोटी
- पोषण के मामले में बाजरे की रोटी को सबसे फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
- इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- इसके अलावा ये शरीर को गर्म रखने में भी सहायक होती है, इसलिए पहाड़ी लोग इसे काफी खाते हैं।
- जिन लोगों को खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या होती है, उनके लिए भी बाजरे की रोटी फायदेमंद मानी जाती है।
कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है?
- फोटो : Adobe Stock
3. ज्वार की रोटी
- ज्वार की रोटी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है।
- इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन मौजूद होते हैं।
- ये सभी तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
- इसका सेवन वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
- इसके सेवन से पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।
- ज्वार की रोटी दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन
कौन सी रोटी शरीर को क्या लाभ पहुंचाती है?
- फोटो : instagram
4. मक्के की रोटी
- मक्के की रोटी खासकर उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन A अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
- इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देता है।
- इसके सेवन से आंखों का स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है।
- मक्के की रोटी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है।
कमेंट
कमेंट X