सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Liver Detox Tips: लिवर में जमा गंदगी होगी साफ! बस आपको करना होगा इन चीजों का सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 16 Mar 2026 12:36 PM IST
सार

Liver Detox Tips: अगर आप समय-समय पर लिवर डिटॉक्स नहीं करेंगे, तो आपके शरीर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको घर पर ही लिवर डिटॉक्स करने का तरीका बताएंगे। 

विज्ञापन
Liver detox tips what foods to eat to cleanse liver naturally liver detox karne ke upay disprj
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
Liver Detox Kaise Kare:  खराब खानपान, तैलीय भोजन, ज्यादा चीनी, शराब और अनियमित जीवनशैली की वजह से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में समय-समय पर लिवर को साफ करना या उसे डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। 


हम ऐसी सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन में मदद करने और पोषक तत्वों को संतुलित रखने का काम करता है। अगर आप बीच-बीच में लिवर डिटॉक्स नहीं करेंगे तो इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है। 

विशेषज्ञों की मानें तो कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो लिवर को साफ रखने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप अपने लिवर को घर पर ही डिटॉक्स कर सकें। 
 
Trending Videos
Liver detox tips what foods to eat to cleanse liver naturally liver detox karne ke upay disprj
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : freepik.com
 1. लहसुन
 
  • लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट लिवर को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
  • इसके सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
  •  ये लिवर एंजाइम को सक्रिय कर डिटॉक्स प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Liver detox tips what foods to eat to cleanse liver naturally liver detox karne ke upay disprj
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : इंस्टाग्राम
 2. हल्दी
 
  • हर भारतीय रसोई में हल्दी काफी आसानी से मिल जाएगी।
  • हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर को सूजन से बचाता है।
  • हल्दी के सेवन से लिवर की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। 
  • ये लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से भी बचाने में मदद करती है।

 
Liver detox tips what foods to eat to cleanse liver naturally liver detox karne ke upay disprj
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freeepik.com
3. नींबू
 
  • नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
  • ये तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं। 
  • आप इसका सेवन सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Liver detox tips what foods to eat to cleanse liver naturally liver detox karne ke upay disprj
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
 4. हरी पत्तेदार सब्जियां
 
  • पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं।
  • ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती हैं।
  • ये सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखती हैं, इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed