सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Healthy Eating Tips: कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? जान किस टाइम किस चीज का सेवन है गलत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 17 Mar 2026 12:01 PM IST
सार

Best Time To Eat: अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो गलत समय पर गलत चीज खाना बंद करें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय पर क्या नहीं खाना चाहिए। 

विज्ञापन
best time to eat for better digestion in hindi eating habits for healthy lifestyle
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : अमर उजाला
Best Time To Eat:  सही समय पर सही चीज खाना हम सभी के लिए बेहद आवश्यक है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार जब लोग सही चीज़ें भी गलत समय पर खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ना, पेट संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हर भोजन का सही समय और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। 


अगर आप अपने खान-पान का समय और क्रम सही रखें, तो आप न सिर्फ वजन नियंत्रित रख सकते हैं बल्कि पाचन, एनर्जी और नींद जैसी कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। इस लेख में हम उन 8 प्रमुख चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सही समय पर खाएं और सही समय पर न खाएं।अक्सर लोग गलत समय पर ही खाते हैं।
 
Trending Videos
best time to eat for better digestion in hindi eating habits for healthy lifestyle
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Adobe stock
चावल 
 
  • चावल जल्दी पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है, जिसकी वजह से इसे रात में खाने से वजन बढ़ता है।
  • दरअसल, रात में शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता कम होने के कारण यह आसानी से फैट में बदल सकता है। 
  • इसलिए चावल को दोपहर के खाने में शामिल करना बेहतर होता है।
  • दिन में चावल खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best time to eat for better digestion in hindi eating habits for healthy lifestyle
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Adobe Stock
लाल मांस  
 
  • रेड मीट पचने में भारी होता है, इसलिए रात को इसे खाने से पेट पर बोझ पड़ता है।
  • इसे रात में खाने से आपको नींद में परेशानी हो सकती है।
  •  दोपहर के खाने में रेड मीट को शामिल करना सही रहता है।
  • ऐसा करने से शरीर को प्रोटीन मिल सकेगा और पाचन भी आसान होगा।

 
best time to eat for better digestion in hindi eating habits for healthy lifestyle
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : AI
चॉकलेट
 
  • चॉकलेट में शुगर और फैट अधिक होता है।
  • देर रात इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। 
  • इसके अलावा यह नींद में खलल डाल सकता है। 
  • इसलिए इसे रात में खाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन
best time to eat for better digestion in hindi eating habits for healthy lifestyle
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? - फोटो : Freepik.com
केला
 
  • केला एसिडिक होता है, इसलिए खाली पेट खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 
  • केले को नाश्ते में या भोजन के बाद खाने से ये नुकसान नहीं करता।
  • केले को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed