{"_id":"69b8ebdfa7f107a282057435","slug":"best-time-to-eat-for-better-digestion-in-hindi-eating-habits-for-healthy-lifestyle-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Eating Tips: कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? जान किस टाइम किस चीज का सेवन है गलत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Healthy Eating Tips: कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते? जान किस टाइम किस चीज का सेवन है गलत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:01 PM IST
सार
Best Time To Eat: अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो गलत समय पर गलत चीज खाना बंद करें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय पर क्या नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते?
- फोटो : अमर उजाला
Best Time To Eat: सही समय पर सही चीज खाना हम सभी के लिए बेहद आवश्यक है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार जब लोग सही चीज़ें भी गलत समय पर खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ना, पेट संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हर भोजन का सही समय और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
Trending Videos
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते?
- फोटो : Adobe stock
चावल
- चावल जल्दी पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है, जिसकी वजह से इसे रात में खाने से वजन बढ़ता है।
- दरअसल, रात में शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता कम होने के कारण यह आसानी से फैट में बदल सकता है।
- इसलिए चावल को दोपहर के खाने में शामिल करना बेहतर होता है।
- दिन में चावल खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते?
- फोटो : Adobe Stock
लाल मांस
- रेड मीट पचने में भारी होता है, इसलिए रात को इसे खाने से पेट पर बोझ पड़ता है।
- इसे रात में खाने से आपको नींद में परेशानी हो सकती है।
- दोपहर के खाने में रेड मीट को शामिल करना सही रहता है।
- ऐसा करने से शरीर को प्रोटीन मिल सकेगा और पाचन भी आसान होगा।
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते?
- फोटो : AI
चॉकलेट
- चॉकलेट में शुगर और फैट अधिक होता है।
- देर रात इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
- इसके अलावा यह नींद में खलल डाल सकता है।
- इसलिए इसे रात में खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कहीं आप भी तो चीजें गलत समय पर नहीं खाते?
- फोटो : Freepik.com
केला
- केला एसिडिक होता है, इसलिए खाली पेट खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- केले को नाश्ते में या भोजन के बाद खाने से ये नुकसान नहीं करता।
- केले को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।
कमेंट
कमेंट X