सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Roti vs Chapati Difference Know Which Is Better In Hindi

Roti vs Chapati: कहीं आप भी तो रोटी और चपाती को एक नहीं समझते? जानें दोनों के बीच का अंतर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Roti And Chapati Diffrences : रोटी और चपाती अक्सर एक जैसी लगती हैं, लेकिन दोनों में हल्का अंतर होता है। चपाती आमतौर पर बिना तेल या घी के तवे पर बनाई जाती है, जबकि रोटी को कई जगह घी या तेल लगाकर भी बनाया जाता है। दोनों गेहूं के आटे से बनती हैं, लेकिन बनाने की विधि और परोसने का तरीका अलग हो सकता है।

Roti vs Chapati Difference Know Which Is Better In Hindi
रोटी और चपाती में क्या अंतर है - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Roti Or Chapati Me Antar: रोटी और चपाती दोनों भारतीय रसोई में बनने वाले भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लगभग हर घर में रोज इनका इस्तेमाल होता है। लेकिन बहुत से लोग रोटी और चपाती को एक ही चीज मान लेते हैं। असल में दोनों दिखने में भले ही एक जैसी लगें, लेकिन इनके बनाने के तरीके और इस्तेमाल में थोड़ा फर्क होता है।

Trending Videos


फर्क बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन घी, तेल और बनाने के तरीके की वजह से इनमें हल्का अंतर जरूर होता है। आइए जानते हैं रोटी क्या होती है और चपाती क्या है? रोटी और चपाती में क्या अंतर है और आपको क्या ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोटी क्या होती है?

रोटी भारतीय भोजन का एक पारंपरिक हिस्सा है जो आमतौर पर गेहूं के आटे से बनाई जाती है। रोटी बनाने के बाद कई लोग इसे घी या मक्खन लगाकर खाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। कई क्षेत्रों में रोटी को तवे पर बनाने के बाद सीधे आग पर भी फुलाया जाता है।


चपाती क्या होती है?

चपाती भी गेहूं के आटे से बनने वाली पतली फ्लैट ब्रेड होती है। लेकिन इसे आमतौर पर बिना तेल या घी के तवे पर पकाया जाता है। चपाती का उद्देश्य हल्का और हेल्दी भोजन देना होता है, इसलिए इसे अक्सर डाइट में शामिल किया जाता है।


रोटी और चपाती में मुख्य अंतर
 

आधार

रोटी

चपाती

बनाने का तरीका

घी या तेल लगाया जा सकता है

आमतौर पर बिना घी के

स्वाद

थोड़ा ज्यादा रिच

हल्का और सादा

डाइट उपयोग

सामान्य भोजन

डाइट और हेल्थ फूड

पकाने का तरीका

तवा और आग

ज्यादातर सिर्फ तवा


क्या रोटी और चपाती सेहत के लिए अलग हैं?

पोषण के हिसाब से दोनों लगभग समान हैं क्योंकि दोनों गेहूं के आटे से बनती हैं। लेकिन अगर रोटी में ज्यादा घी लगाया जाए तो उसकी कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अक्सर सादी चपाती खाना पसंद करते हैं।


भारत में अलग-अलग नाम

दिलचस्प बात यह है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में लोग इन दोनों को अलग नाम से बुलाते हैं। जैसे, फुल्का, रोटी, चपाती, पराठा जोकि घी या तेल के साथ बनता है। हालांकि फुल्का और चपाती भी कई बार एक ही तरह से बनाए जाते हैं।


रोटी या चपाती, कौन बेहतर है?

अगर आप हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं तो बिना घी की चपाती बेहतर मानी जाती है। लेकिन स्वाद के लिए लोग अक्सर घी लगी रोटी खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed