सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? जानें ऐसे समय में सबसे पहले क्या करना चाहिए?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 17 Mar 2026 01:46 PM IST
सार

Is It Good To Apply Toothpaste on Burns: रसोई में काम करते वक्त जब कहीं हल्का सा जल जाता है तो हम सभी तत्काल ही टूथपेस्ट अप्लाई कर लेते हैं। ये कितना सही है, आज हम इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
is it good to apply toothpaste on burns kya jalne par toothpaste lagana chahiye
जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? - फोटो : अमर उजाला
Jalne Par Toothpaste Lagana Chahiye Ya Nahi:  रसोई में खाना बनाते समय अक्सर हम छोटे-छोटे हादसों का सामना करते हैं, जैसे हाथ या उंगलियों का हल्का जल जाना। ऐसी स्थिति में लोग जल्दी से टूथपेस्ट लगाने की सलाह सुनते हैं या खुद प्रयोग कर लेते हैं। ये उपाय कितनी हद तक सही है और क्या वास्तव में ये जलन को कम करता है, इसे समझना जरूरी है।


एक्सपर्ट्स के अनुसार, हो सकता है कि किसी-किसी टूथपेस्ट में मौजूद मेंटॉल और अन्य रसायन जलने के बाद की जलन को हल्का कम कर दें, लेकिन इसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कई टूथपेस्ट में तो ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं तो असल में जलन को बढ़ा सकते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के चलते कभी भी जलने के बाद टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में आपको क्या करना है, आइए जानते हैं। 
 
Trending Videos
is it good to apply toothpaste on burns kya jalne par toothpaste lagana chahiye
जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
 ठंडे पानी से धोएं हाथ
 
  • रसोई में हाथ या उंगलियों का हल्का जलना आम है, लेकिन तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है। 
  • जलने के बाद सबसे पहले प्रभावित हिस्से को ठंडे पानी में कम से कम 10-15 मिनट धोना चाहिए। 
  • ये त्वचा की गर्मी और जलन को कम करता है और छाले बनने की संभावना घटाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
is it good to apply toothpaste on burns kya jalne par toothpaste lagana chahiye
जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल लगाएं
 
  • अगर आपके पास ताजा या पैक्ड एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो उसका इस्तेमाल करें।
  • हल्की जलन पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक मिलती है और त्वचा जल्दी ठीक होती है। 

 
is it good to apply toothpaste on burns kya jalne par toothpaste lagana chahiye
जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? - फोटो : Adobe stock
बर्न क्रीम का इस्तेमाल करें

 
  • अगर आपके पास बर्न क्रीम है तो तत्काल उसका इस्तेमाल भी मददगार होता है।
  • बस ध्यान रखें कि ये क्रीम एक्सपायर न हो, वरना ये आपकी दिक्कत और बढ़ा देगी।

 
विज्ञापन
is it good to apply toothpaste on burns kya jalne par toothpaste lagana chahiye
जलने पर टूथपेस्ट लगाना कितना सही? - फोटो : Freepik.com
कब लें डॉक्टर से सलाह?

समय पर सही उपाय अपनाने से रसोई में छोटे जलने की समस्या आसानी से ठीक हो सकती है और संक्रमण या अन्य जटिलताओं से बचा जा सकता है। लेकिन बच्चों की त्वचा जलने पर हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है। अगर किसी बड़े व्यक्ति की त्वचा पर गंभीर जलन या बड़े छाले होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed