सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Home Remedy To Stop Period Pain: पीरियड दर्द से परेशान? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 17 Mar 2026 04:27 PM IST
सार

How To Stop Period Pain: अगर आप भी उन महिलाओं और लड़कियों में से हैं, जिन्हें महावारी (पीरियड) के दौरान काफी दर्द होता है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है।

विज्ञापन
how to stop period pain immediately at home period pain kam karne ke upay
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें? - फोटो : Adobe stock
How To Stop Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द यानी पीरियड क्रैम्प्स महिलाओं के लिए एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है। हर महीने आने वाला ये दर्द कई बार इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में ऐंठन, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं इस दौरान सामान्य होती हैं।


 ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कई महिलाएं दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी उतने ही प्रभावी हो सकते हैं। सही खान-पान, हल्की एक्सरसाइज और कुछ खास चीजों का सेवन करने से पीरियड क्रैम्प्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ आसान और असरदार चीजों के बारे में बताएंगे, जो पीरियड दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।

 
Trending Videos
how to stop period pain immediately at home period pain kam karne ke upay
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें? - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी की बोतल करें इस्तेमाल
 
  • पीरियड्स के दौरान गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल काफी राहत देता है। 
  • पेट के निचले हिस्से पर गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • इसके इस्तेमाल से पेट की ऐंठन कम हो जाती है। 
  • ये एक आसान और तुरंत असर करने वाला घरेलू उपाय है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अपनाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to stop period pain immediately at home period pain kam karne ke upay
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें? - फोटो : Adobe stock
अदरक की चाय पिएं
 
  • अदरक की चाय पीरियड क्रैम्प्स में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। 
  • अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं।
  • इसके सेवन से दर्द को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। 
  • दिन में एक या दो बार अदरक की चाय पीने से काफी आराम मिल सकता है।

 
how to stop period pain immediately at home period pain kam karne ke upay
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध पिएं
 
  • हल्दी वाला दूध भी पीरियड्स के दर्द में राहत देने का अच्छा उपाय है। 
  • हल्दी में प्राकृतिक दर्द निवारक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।
  • इसका सेवन शरीर को अंदर से आराम पहुंचाता है और क्रैम्प्स को कम करता है।

 
विज्ञापन
how to stop period pain immediately at home period pain kam karne ke upay
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट खाएं
 
  • डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन भी मददगार होता है। 
  • इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
  • इसका सेवन दर्द को कम करने में सहायक होता है।
  • डार्क चॉकलेट का सेवन मूड को भी बेहतर बनाता है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed