सब्सक्राइब करें

Tips For Perfect Sleep: करवटें बदलते हुए बीतती है रात तो सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगा आराम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 17 Mar 2026 08:15 PM IST
सार

How To Sleep Better At Night: अगर आपको भी रात के समय अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है तो आप कुछ टिप्स आजमाकर ट्राई कर सकते हैं। ये टिप्स आपकी नींद को बेहतर बनाएंगे। 

विज्ञापन
what to do for good sleep at night in hindi How to sleep better at night naturally
अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
How To Sleep Better At Night:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी और गहरी नींद लेना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। देर रात तक मोबाइल चलाना, तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतें नींद को प्रभावित करती हैं। इन्ही चीजों की वजह से आजकल ज्यादातर लोग रात भर करवटें बदलते रहते हैं और सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं। 


अच्छी नींद न मिलने से न केवल शरीर पर असर पड़ता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। ऐसे में दवाइयों पर निर्भर होने के बजाय कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर नींद को बेहतर बनाया जा सकता है। 

आयुर्वेद और घरेलू टिप्स इस समस्या का सरल समाधान दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान और असरदार उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बेहतर और सुकून भरी नींद पा सकते हैं।
 
Trending Videos
what to do for good sleep at night in hindi How to sleep better at night naturally
अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा
 
  • सोने से पहले गुनगुना दूध पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। 
  • इसमें मौजूद तत्व शरीर को रिलैक्स करते हैं।
  • दूध का सेवन नींद जल्दी आने में मदद करता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what to do for good sleep at night in hindi How to sleep better at night naturally
अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
 
  • रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल या घी से मालिश करनी चाहिए।
  • तलवों की हल्की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है। 
  • ये उपाय आयुर्वेद में भी काफी प्रभावी माना गया है।
  • तलवों की मालिश करने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

 
what to do for good sleep at night in hindi How to sleep better at night naturally
अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
तीसरा नुस्खा
 
  • सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। 
  • मोबाइल की ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव रखती है।
  • मोबाइल की ब्लू लाइट की वजह से नींद आने में परेशानी होती है। 
  • इसलिए सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन का उपयोग बंद कर दें।

 
विज्ञापन
what to do for good sleep at night in hindi How to sleep better at night naturally
अच्छी और गहरी नींद के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
चौथा नुस्खा
 
  • रात के समय हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। 
  • भारी और तला-भुना खाना पाचन को प्रभावित करता है।
  • ज्यादा भारी खाना खाने से नींद में बाधा आती है।
  • इसलिए रात के समय हल्का भोजन नींद को बेहतर बनाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed