{"_id":"69bba6e9caf4d5d5e8039266","slug":"how-to-prevent-gas-during-navratri-fasting-pet-ki-acidity-kaise-khatam-kare-disprj-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remedy For Acidity: अगर व्रत के दौरान पेट में हो जाए गैस तो क्या करें? ये घरेलू उपाय हैं काम के","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Remedy For Acidity: अगर व्रत के दौरान पेट में हो जाए गैस तो क्या करें? ये घरेलू उपाय हैं काम के
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:04 PM IST
सार
Chaitra Navratri Fasting Rule: अगर व्रत रखने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है, तो यहां उसके लिए कुछ घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं। ताकि आप इस दिक्कत से परेशान न हों।
विज्ञापन
व्रत में गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं?
- फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri Fasting Rule: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। ऐसे में बहुत से लोग तो पूरे 9-9 दिन तक व्रत रहते हैं। व्रत या उपवास के दौरान कई बार शरीर को सही पोषण और पानी की कमी के कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है। पेट में जलन, जलन के साथ खट्टी डकारें, अपच और भूख कम लगना जैसी परेशानियां आम हैं।
Trending Videos
व्रत में गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं?
- फोटो : freepik.com
नारियल पानी
- व्रत के दौरान पानी की कमी अक्सर एसिडिटी बढ़ा देती है।
- ठंडा पानी पीने से पेट की जलन कम होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
- नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो पेट को ठंडक देते हैं।
- इसका सेवन एसिडिटी के लक्षणों को कम करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्रत में गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं?
- फोटो : Freepik.com
सौंफ चबाना
- सौंफ में पाचन शक्ति बढ़ाने वाले तत्व मौजूद हैं।
- व्रत के दौरान थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन्हें चबाने से गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या कम होती है।
- ये पेट को आराम देने का सबसे सरल और असरदार उपाय है।
व्रत में गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AdobeStock
अदरक और शहद का मिश्रण
- अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एसिड गुण होते हैं।
- शहद के साथ मिलाकर लेने पर यह मिश्रण पेट की जलन और अपच को नियंत्रित करता है।
- इसे खाली पेट या व्रत के समय गुनगुना पानी के साथ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
व्रत में गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं?
- फोटो : freepik
छाछ या दही
- छाछ या दही पेट का PH संतुलित रखने में मदद करते हैं।
- ये एसिडिटी को न्यूट्रल करता है और पेट को ठंडा रखता है।
- व्रत के दौरान दही या छाछ का सेवन हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन प्रदान करता है।