{"_id":"69bb8ad7a98b023ba6099930","slug":"normal-delivery-vs-cesarean-delivery-which-is-better-in-hindi-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Normal Vs Cesarean Delivery: नॉर्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन, जानिए दोनों के फायदे और नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Normal Vs Cesarean Delivery: नॉर्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन, जानिए दोनों के फायदे और नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:54 AM IST
सार
Normal Delivery Vs Cesarean Delivery: हर गर्भवती महिला डिलीवरी से पहले काफी परेशान होती है, क्योंकि ये उनकी जिंदगी का काफी अहम दिन होता है। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। ऐसे में Normal Delivery या Cesarean Delivery क्या ज्यादा बेहतर है और किसके क्या नुकसान हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
नार्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन
- फोटो : अमर उजाला
Normal Delivery Vs Cesarean Delivery: हर गर्भवती महिला के लिए डिलीवरी का दिन बेहद खास और चुनौतीपूर्ण होता है। इस दिन उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत होती है, इसलिए डिलीवरी का तरीका चुनना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। सामान्य रूप से, महिलाओं के सामने दो विकल्प होते हैं – नॉर्मल डिलीवरी और सिजेरियन डिलीवरी।
Trending Videos
नार्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन
- फोटो : Adobe Stock Photo
नॉर्मल डिलीवरी के फायदे
- नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां जल्दी स्वस्थ महसूस करती है और सामान्य गतिविधियों में लौट सकती है।
- अस्पताल में कम रहना होता है, जिससे खर्च और असुविधा दोनों कम होते हैं।
- शिशु को जन्म देने की प्राकृतिक प्रक्रिया बच्चे के फेफड़े और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती है।
- चूंकि यह सर्जिकल प्रक्रिया नहीं है, इसलिए संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन
- फोटो : Adobe Stock Photos
नॉर्मल डिलीवरी के नुकसान
- लेबर और डिलीवरी में दर्द अधिक होता है, जिसके लिए कई बार पेन मैनेजमेंट की जरूरत होती है।
- नॉर्मल डिलीवरी में कभी-कभी कई घंटे तक लेबर चल सकता है।
- कभी-कभी प्रसव के दौरान दिक्कत भी हो जाती है।
नार्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन
- फोटो : Freepik.com
सिजेरियन डिलीवरी के फायदे
- यदि मां या बच्चे की सेहत खतरे में हो, तो सिजेरियन सबसे सुरक्षित विकल्प है।
- सिजेरियन के माध्यम से बच्चे को जल्दी जन्म दिया जा सकता है, जिससे जोखिम कम होता है।
- चूंकि यह सर्जिकल प्रक्रिया होती है, इसलिए प्राकृतिक लेबर के दर्द से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
नार्मल डिलीवरी बेहतर या सिजेरियन
- फोटो : Freepik.com
सिजेरियन डिलीवरी के नुकसान
- ऑपरेशन के बाद मां को पूरी तरह स्वस्थ होने में ज्यादा समय लगता है।
- चूंकि यह सर्जरी है, इसलिए संक्रमण या अन्य पोस्ट-ऑप जटिलताओं का खतरा रहता है।
- एनस्थीसिया, रक्तस्राव और ऑपरेशन संबंधी अन्य जोखिम मौजूद रहते हैं।
- इसमें कम से कम 3 दिन अस्पताल में रुकना पड़ता है।
कमेंट
कमेंट X