{"_id":"69bb8ead7395ce79a101a938","slug":"ugadi-rangoli-designs-ideas-simple-patterns-latest-rangoli-images-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ugadi Rangoli Design: उगादी पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ!","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ugadi Rangoli Design: उगादी पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 AM IST
सार
Ugadi Rangoli Simple Patterns: चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। वहीं इसी तिथि पर उगादी भी मनाई जाती है जोकि दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है और नव वर्ष का प्रतीक माना जाता है। रंगोली बनाकर लोग इस पर्व का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उगादी रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
Link Copied
Happy Ugadi 2026 Rangoli Images: आज उगादी मनाई जा रही है। उगादी दक्षिण भारत का एक प्रमुख और पावन त्योहार है, जिसे विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नए साल की शुरुआत का प्रतीक है और जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और समृद्धि लेकर आता है। इस खास अवसर पर घरों की सफाई, सजावट और रंगोली बनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
उगादी के दिन घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक होती है। पारंपरिक उगादी रंगोली डिज़ाइनों में फूलों की आकृतियां, ज्यामितीय पैटर्न, आम के पत्ते, कलश और शुभ चिन्ह शामिल होते हैं।
आजकल लोग आधुनिक और क्रिएटिव रंगोली डिज़ाइन भी अपनाते हैं, जो देखने में आकर्षक और बनाने में आसान होते हैं। रंगोली के माध्यम से लोग अपनी कला और भावनाओं को व्यक्त करते हैं और त्योहार की खुशी को और खास बनाते हैं। आप भी उगादी स्पेशल रंगोली डिजाइन घर के द्वार, आंगन पर उतार कर नए साल का पर्व मनाएं।
Trending Videos
2 of 5
उगादी रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
उगादी के प्रतीकों की रंगोली
उगादी पर सरल रंगोली डिजाइनन बनाना चाहते हैं तो मंदिर में या घर के द्वार पर उगादी के प्रतीक चिन्ह बना सकते हैं। कलश में आम की पत्तियों के बीच जटाओं वाला नारियल की आकृति बनाएं। कच्चा आम, केले, फूल और हल्दी कुमकुम की आकृति से रंगोली को आध्यात्मिकता के साथ सजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
उगादी रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
गोलाकार रंगोली डिजाइन
इस तरह की रंगोली डिजाइन सिंपल और आकर्षक लगती है। गोल आकृति को चारों तरफ से रंग बिरंगे फूलों से सजाएं। कलश और नारियर के साथ रंगोली को पूरा करें।
4 of 5
उगादी रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
कमल वाली रंगोली डिजाइन
इस तरह की रंगोली डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है और रंग की सुंदरता में चारचांद लगाती है। कमल के फूलों से मिलाते हुए गोलाकार बेल की आकृति बनाएं। गुलाबी फूलों के साथ हरी पत्तियों को सजाएं। साथ ही मध्य में उगादी के प्रतीक चिन्हों को शामिल कर सकते हैं। या उगादी की शुभकामनाएं लिखकर भी रंगोली पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उगादी रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
सूरज की नई किरण सी रंगोली डिजाइन
इस रंगोली डिजाइन में सूरज नहीं, लेकिन उसके रंग का पीला और नारंगी अनुभव है। कलश और नारियल के साथ रंगोली को नववर्ष की नई किरण सा रंग दें। फल, फूल और दीप के साथ रंगोली को उगादी की पूजा से जोड़ें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X