सब्सक्राइब करें

ATM Security: बिना ATM कार्ड के भी मशीन से निकाल सकते हैं पैसे, जान लें कितना सुरक्षित है ये कार्डलेस तकनीक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 19 Mar 2026 11:51 AM IST
सार

Cardless Cash Withdrawal India : अक्सर ऐसा होता है कि लोग कार्ड घर भूल जाते हैं और एटीएम से पैसे निकालना चाहते हैं। आज के डिजिटल दौर में एटीएम में ऐसी  सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां बिना एटीएम कार्ड के भी मशीन से पैसे निकाले जा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Cardless ATM Withdrawal 2026: How to Use UPI QR Cash and Is It Safe
एटिएम - फोटो : Adobe Stock

How to Withdraw Money Using UPI QR Code?: डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में एटीएम से पैसे निकालने का तरीकों में कई तरह के अपडेट आ चुके हैं। आज हम एटीएम से पैसे निकालने के जिस तरीके के बारे में जानने वाले हैं उसमें आपको कार्ड डालने या पिन टाइप करने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल ये 'कार्डलेस कैश विड्रॉल' तकनीक है, जिससे एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है। यह तकनीक मुख्य रूप से यूपीआई या बैंक के आधिकारिक ऐप पर आधारित होती है, जहां आप क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे निकाल सकते हैं। 



आज के बैंकिंग सुरक्षा मानकों के अनुसार, यह तरीका पारंपरिक कार्ड ट्रांजेक्शन से कहीं अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें 'कार्ड स्कीमिंग' का खतरा शून्य हो जाता है। इसके अलावा आपको एटीएम की कीपैड छूने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए यह स्वच्छता और सुरक्षा दोनों के लिहाज से एक आधुनिक और स्मार्ट विकल्प बनकर उभर रहा है।

Trending Videos
Cardless ATM Withdrawal 2026: How to Use UPI QR Cash and Is It Safe
ATM, एटीएम - फोटो : अमर उजाला

कैसे काम करती है यह तकनीक?

  • सबसे पहले एटीएम स्क्रीन पर 'QR Cash' या 'Cardless Withdrawal' विकल्प चुनें।
  • अब अपने फोन में मौजूद किसी भी यूपीआई ऐप को खोलें और स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • अपने फोन पर ही वह राशि दर्ज करें जिसे आप निकालना चाहते हैं और अपना यूपीआई पिन डालें। ट्रांजेक्शन सफल होते ही मशीन से नकद बाहर आ जाएगा।


 

ये भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Cardless ATM Withdrawal 2026: How to Use UPI QR Cash and Is It Safe
QR कोड स्कैम - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के लिहाज से क्यों है बेहतर?

  • कार्डलेस तकनीक में आपके फिजिकल कार्ड का डेटा मशीन के संपर्क में नहीं आता, जिससे डेटा चोरी की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
  • इसमें 'शोल्डर सर्फिंग' (पीछे से पिन देखना) का खतरा भी कम है क्योंकि आप अपना गुप्त पिन अपने निजी मोबाइल पर डालते हैं।
  • प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए एक यूनिक और टाइम बाउंड क्यूआर कोड जनरेट होता है, जिसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

 

ये भी पढ़ें- IRCTC: वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! नवरात्रि में IRCTC के इस सस्ते पैकेज के साथ करें यात्रा, जानें किराया
Cardless ATM Withdrawal 2026: How to Use UPI QR Cash and Is It Safe
android mobile - फोटो : Adobe stock

सावधानियां और तकनीकी सीमाएं

  • हालांकि यह सुरक्षित है, लेकिन फिर भी अपना यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।
  • हमेशा बैंक के अधिकृत और सुरक्षित वाई-फाई या मोबाइल डेटा का ही उपयोग करें।
  • ध्यान रहे कि कार्डलेस विड्रॉल की एक दैनिक सीमा होती है, जो आमतौर पर ₹5,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है। यह सीमा सुरक्षा कारणों से तय की गई है ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में नुकसान कम हो।
विज्ञापन
Cardless ATM Withdrawal 2026: How to Use UPI QR Cash and Is It Safe
बैंक - फोटो : Adobe Stock
भविष्य की बैंकिंग का आधार
  • कार्डलेस कैश विड्रॉल आपके लिए बेहद सुविधाजनक है, जिससे आप लगभग सभी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं।
  • आज के समय में हमारे देश के लगभग सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंक इस सुविधा को अपना चुके हैं।
  • अगर आप भी अपनी बैंकिंग को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो अगली बार एटीएम जाने पर इस 'कॉन्टैक्टलेस' तरीके को जरूर आजमाएं। यह तकनीक न सिर्फ आपका समय बचाती है, बल्कि यह आपकी मेहनत की कमाई को भी डिजिटली सेफ रखती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed