प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भारत सरकार द्वारा देश के करोड़ों किसानों के लिए चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों में दिया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। भारत सरकार ने 13 मार्च को इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। वहीं अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार इस योजना की 23वीं किस्त जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त? जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:11 AM IST
सार
22वीं किस्त जारी होने के बाद कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 23वीं किस्त अब कब जारी करेगी? आइए जानते हैं इसके बारे में
विज्ञापन