सब्सक्राइब करें

IRCTC: वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! नवरात्रि में IRCTC के इस सस्ते पैकेज के साथ करें यात्रा, जानें किराया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 07:47 PM IST
सार

नवरात्रि के खास मौके पर आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। 

विज्ञापन
IRCTC Launches Affordable Vaishno Devi Tour Package for Navratri 2026 Check Full Booking Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AI

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। इस पावन अवसर पर अगर आप किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत भक्तों को किफायती दरों पर माता वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती देश के लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पर माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम ‘माता वैष्णो देवी एक्स दिल्ली’ है। ऐसे में नवरात्रि के खास अवसर पर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। 

Trending Videos
IRCTC Launches Affordable Vaishno Devi Tour Package for Navratri 2026 Check Full Booking Details
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की अवधि 3 रात और 4 दिन की है। यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और जम्मू-कटरा तक जाएगी। पैकेज में ट्रेन टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, स्थानीय कैब और भोजन आदि शामिल हैं। इसके अलावा इस टूर पैकेज में कई दूसरी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Launches Affordable Vaishno Devi Tour Package for Navratri 2026 Check Full Booking Details
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की अगली निर्धारित तारीख 23 मार्च 2026 है। यह पैकेज उन लोगों के लिए खास है जो कम बजट में धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं और बिना किसी झंझट के पूरा प्लान तैयार चाहते हैं। नवरात्रि के समय वैष्णो देवी यात्रा का धार्मिक महत्व काफी बढ़ जाता है। 

IRCTC Launches Affordable Vaishno Devi Tour Package for Navratri 2026 Check Full Booking Details
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आप इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। यह टूर पैकेज न केवल सुविधाजनक है बल्कि भरोसेमंद भी है। इसमें यात्रा से लेकर ठहरने तक की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होती है। अगर आप भी इस नवरात्रि माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
IRCTC Launches Affordable Vaishno Devi Tour Package for Navratri 2026 Check Full Booking Details
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो कंफर्ट 3AC में अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 10,770 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 6,990 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

वहीं कंफर्ट 2AC में अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 11,995 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,330 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 8,220 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed