Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
According to the government rules after how many days of booking should you get the gas cylinder
{"_id":"69b8e5561d83ac4b810c2628","slug":"according-to-the-government-rules-after-how-many-days-of-booking-should-you-get-the-gas-cylinder-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:54 AM IST
सार
Gas Cylinder Booking And Delivery Rules In Hindi: अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कितने दिन में सिलिंडर मिल जाना चाहिए। इसको लेकर सरकार का नियम तय है।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Delivery Rule: जिस तरह से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, उसका असर हमारे देश में साफ देखा जा रहा है। एलपीजी गैस को लेकर देश में लोग परेशान हैं। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस की किसी तरह की कोई कमी नहीं है।
इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही अतिरिक्त गैस सिलिंडर बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाते हैं तो आपको इससकी डिलीवरी कितने दिन में हो जानी चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस पर सरकार का नियम क्या कहता है।
Trending Videos
2 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है?
- फोटो : Adobe stock
बदल चुका है ये नियम
अब एक सिलिंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलिंडर बुक नहीं किया जा सकेगा
आप अगर शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप एक सिलिंडर बुक करने के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक कर पाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है?
- फोटो : Adobe stock
पहले आप दूसरे सिलिंडर को 21 दिन बाद बुक कर सकते थे
वहीं, ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में सिलिंडर को 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है
ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, जो लोग जरूरत न होने पर भी बार-बार बुकिंग करते हैं, उन पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलिंडर मिल सकेगा
4 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है?
- फोटो : ANI
बुकिंग करने के कितने दिन बाद होनी चाहिए डिलिवरी?
अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो नियमों के तहत उपभोक्ता को बुकिंग करने के 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलिंडर की डिलिवरी होनी चाहिए
विज्ञापन
5 of 5
एलपीजी गैस सिलिंडर की कितने दिन में डिलीवरी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
ओटीपी भी जरूरी
अगर आप गैस सिलिंडर बुक करवाते हैं तो आपको डिलिवरी के समय ओटीपी देना होगा
अधिकतर क्षेत्रो में गैस सिलिंडर डिलीवरी के समय ओटीपी जरूरी कर दिया गया है
उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।