What is Digital Gold? हमारे देश में सोने को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह एक ऐसा निवेश है जिसमें ज्यादातर लोग फायदे में ही रहते हैं। हालांकि, पारंपरिक रूप से सोना खरीदने का मतलब गहने या सिक्के खरीदना ही रहा है, लेकिन आज के आधुनिक दौर में 'डिजिटल गोल्ड' एक सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है। डिजिटल गोल्ड एक ऐसा माध्यम है जिसमें आप फिजिकल सोना खरीदे बिना, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शुद्ध सोने में निवेश कर सकते हैं।
Gold Investment: डिजिटल गोल्ड क्या होता है, ज्वेलरी या डिजिटल सोना कहां निवेश करना बेहतर?
Digital Gold vs Jewelry Comparison: हमारे यहां पारंपरिक रूप से सोना यानी गोल्ड में निवेश करने की परंपरा है। कुछ लोग ज्वेलरी के रूप में निवेश करते हैं वहीं कुछ लोग गोल्ड क्वाइन या बिस्कुट में निवेश करते हैं। मगर आइए आज हम आपके डिजिटल गोल्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं।
डिजिटल गोल्ड और गहनों में मुख्य अंतर
- गहने खरीदते समय आपको 'मेकिंग चार्जेस' के रूप में 10% से 25% तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है, जो आपके निवेश के मूल्य को कम कर देता है।
- डिजिटल गोल्ड में कोई मेकिंग चार्ज नहीं होता और आप लाइव मार्केट रेट पर सोना खरीदते हैं।
- गहनों की शुद्धता पर अक्सर संदेह हो सकता है, लेकिन डिजिटल गोल्ड पूरी तरह से प्रमाणित 24 कैरेट सोना होता है, जिसे आप कभी भी कैश में बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PNG Gas Pipeline: नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर तो क्या आप भी अपने घर में लगवा सकते हैं गैस पाइप लाइन? यहां जानें
सुरक्षा और रखरखाव की टेंशन खत्म
- फिजिकल गोल्ड के साथ सबसे बड़ी चुनौती उसकी सुरक्षा और बैंक लॉकर का भारी किराया होती है।
- डिजिटल गोल्ड प्रदाता कंपनियां आपके सोने को इंश्योर्ड वॉल्ट्स में पूरी तरह सुरक्षित रखती हैं, जिसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
- आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए कभी भी अपने सोने की मात्रा देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे फिजिकल कॉइन या ईंट के रूप में घर पर मंगवा भी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: सिक्किम घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये में कराएगा इन खूबसूरत जगहों की सैर
लिक्विडिटी: जब चाहें तब बेचें
- डिजिटल गोल्ड में निवेश का सबसे बड़ा लाभ इसकी 'लिक्विडिटी' है। आप इसे कभी भी, कहीं भी बाजार की मौजूदा कीमतों पर तुरंत बेच सकते हैं।
- गहने बेचने पर अक्सर जौहरी कटौती करते हैं, लेकिन डिजिटल गोल्ड में ऐसा नहीं होता है।
- आप अपने सोने को बेचकर पैसा सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं या चाहें तो उसे नए गहनों में बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपका उद्देश्य शादी-ब्याह या पहनने के लिए सोना लेना है, तो दुकानों पर मिलने वाले गहने ही सही हैं।
- लेकिन अगर आप सिर्फ 'इन्वेस्टमेंट' के लिए सोना देख रहे हैं, तो डिजिटल गोल्ड कहीं अधिक स्मार्ट विकल्प है।
- इसमें छोटे निवेश की सुविधा और मेकिंग चार्जेस की बचत इसे सुविधाजनक बनाती है।