सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जिन लोगों की अटक गई है 22वीं किस्त क्या उन्हें अभी भी मिल सकते हैं पैसे? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 18 Mar 2026 11:49 AM IST
सार

PM Kisan 22nd Installment Delay: क्या आपकी भी पीएम किसान योजना के तहत आने वाली 22वीं किस्त अटक गई है? अगर हां, तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपको ये किस्त मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Yet Check Reason for delay and rules in Hindi
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 22nd Installment Stuck: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके तहत किसी तरह की सब्सिडी या अन्य मदद नहीं दी जात। बल्कि, इन योजनाओं में सीधा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

इस योजना के तहत भी आपको आर्थिक लाभ दिया जाता है। दरअसल, इस योजना के तहत आपके बैंक खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिला यानी उनकी किस्त किन्हीं कारणो से अटक गई। तो क्या ऐसे किसानों को उनकी अटकी हुई किस्त अभी भी मिल सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Yet Check Reason for delay and rules in Hindi
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानें क्यों अटकी है 22वीं किस्त?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी 22वीं किस्त अटक गई है, तो पहले आपको पता करना चाहिए कि आपकी किस्त अटकी किस कारण से है
  • इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261  पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Yet Check Reason for delay and rules in Hindi
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

किस्त अटकने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

  • पीएम किसान योजना की किस्त उन किसानों की अटक सकती है, जो योजना के लिए अपात्र हैं। पर गलत दस्तावेजों की मदद से उन्होंने आवेदन कर लिया है
  • पर विभाग द्वारा ऐसे लोगों की समय-समय पर पहचान की जाती है और इनके आवेदन रद्द कर इन्हें किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है
PM Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Yet Check Reason for delay and rules in Hindi
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, जो किसान योजना के लिए पात्र हैं उन्हें कुछ काम करवाने होते हैं
  • जैसे, ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • आपने अगर भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22nd Installment Not Received Yet Check Reason for delay and rules in Hindi
पीएम किसान योजना की अटकी हुई 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या मिल सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त?

  • अगर आपकी किस्त अटकी है तो सबसे पहले तो पता करें कि आपकी किस्त किस काम को न करवाने के कारण अटकी है
  • फिर आपको उस अटके हुए काम को पूरा करवाना होता है
  • अब जब आप अटके हुए काम को पूरा करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है
  • इसके बाद सरकार द्वारा आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेज दिए जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed