LPG Gas Process: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में गैस सिलिंडर की कमी की खबरों से लोग परेशान हुए। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि देश में एलपीजी गैस या पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।
{"_id":"69b93833d47bbbf078096ea6","slug":"lpg-gas-cylinder-supply-chain-from-ship-to-cylinder-how-gas-reaches-your-home-full-process-explained-in-hindi-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Supply Chain: जहाज से किचन तक कैसे पहुंचती है LPG गैस?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Supply Chain: जहाज से किचन तक कैसे पहुंचती है LPG गैस?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:37 AM IST
सार
LPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर कुछ समय से देश में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। किसी को बुकिंग में तो किसी को सिलिंडर डिलीवरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जहाज में आने के बाद कैसे आपकी रसोई तक पहुंचती है एलपीजी गैस?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
जहाज में आने के बाद कैसे आपकी रसोई तक पहुंचती है एलपीजी गैस? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
बड़े-बड़े जहाजों से आपकी रसोई तक कैसे पहुंचती है एलपीजी गैस?
पहला स्टेप
- सबसे पहले बड़े समुद्री जहाज बंदरगाह तक पहुंचते हैं
- फिर जहाज से गैसे को बड़े-बड़े पाइपों की मदद से इंपोर्ट टर्मिनल्स तक भेजा जाता है, जो किनारों पर बने होते हैं
- जान लें ये इंपोर्ट टर्मिनल्स काफी विशाल होते हैं
- इसके बाद ये गैस बेलनाकार और गोलाकार टैंकों में रखी जाती है जिसे एलपीजी टर्मिनल कहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
जहाज में आने के बाद कैसे आपकी रसोई तक पहुंचती है एलपीजी गैस? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब प्रोसेस आगे बढ़ता है और फिर इन एलपीजी टर्मिनल से गैस को बोटलिंग प्लांट तक पहुंचाया जाता है, जो देश के अलग-अलग जगहों पर बने हुए हैं
- जान लें बोटलिंग प्लांट तक ये गैस दो तरीकों से पहुंचती है जिसमें पहला तरीका है, जमीन के अंदर बिछी बड़ी पाइपलाइन के जरिए गैस सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजी जाती है
- जबकि, दूसरे तरीके में सड़क के रास्ते गैस को बड़े ट्रकों के जरिए प्लांट तक पहुंचाया जाता है
जहाज में आने के बाद कैसे आपकी रसोई तक पहुंचती है एलपीजी गैस? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब जब प्लांट तक गैस पहुंच जाती है तो पहले यहां पर खाली सिलिंडरों की अच्छे से जांच होती है
- जैसे, सिलिंडर में लीकेज देखे जाते हैं, सिलिंडर में कोई डेंट तो नहीं है आदि ये भी देखा जाता है
- इसके बाद प्लांट पर आई हुई गैसे को इन सिलिंडरों में भरा जाता है
विज्ञापन
जहाज में आने के बाद कैसे आपकी रसोई तक पहुंचती है एलपीजी गैस? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- यहां प्लांट पर ऑटोमैटिक मशीन लगी होती हैं, जो गैस सिलिंडरों में गैस भरने का काम करती हैं
- गैस भरने के बाद सिलिंडर में सुरक्षा कैप लगाई जाती है यानी सिलिंडर को सील किया जाता है
- फिर गैस को डिस्ट्रीब्यूटर के पास पहुंचाया जाता है और वहां से ये गैस सिलिंडर आपके किचन तक पहुंचते हैं