IRCTC Tourism Kashmir Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कश्मीर घुमाया जाएगा। ट्यूलिप फेस्टिवल के दौरान यह टूर पैकेज यात्रियों को जन्नत जैसे नजारों का अनुभव देगा। मिस्टिकल कश्मीर ट्यूलिप फेस्टिवल स्पेशल नाम से पेश इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज की अवधि कुल 5 रात और 6 दिन की है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।
IRCTC: कश्मीर घूमने का बना रहे प्लान? इस टूर पैकेज में मिल रही फ्लाइट, होटल से लेकर गाइड तक की सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:30 PM IST
सार
IRCTC Tour Package Kashmir: कश्मीर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन